Sunday 12 April 2020

भारत का इतिहास :- मध्यकालीन भारत और मुहम्मद गौरी

भारत पर अरबो का आक्रमण

> मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों ने भारत पर पहला सफल आक्रमण किया।
> अरबों ने सिन्ध पर 712 ई० में विजय पायी थी ।
> अरब आक्रमण के समय सिन्ध पर दाहिर का शासन था।
> भारत पर अरबवासियों के आक्रमण का मुख्य उद्देश्य धन-दौलत लूटना तथा इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार करना था।

मुहम्मद गौरी

> गौर महमूद गज़नी के अधीन एक छोटा-सा राज्य था। 1173 ई० में शहाबुद्दीन मुहम्मद गौरी गौर का शासक बना । इसने भारत पर पहला आक्रमण 1175 ई० में मुल्तान के विरुद्ध किया था।
> गौरी का दूसरा आक्रमण 1178 ई० में पाटन (गुजरात) पर हुआ। यहाँ का शासक भीम-II ने गौरी को बुरी तरह परास्त किया।


मुहम्मद गौरी द्वारा लड़ा गया प्रमुख युद्ध

युद्ध
वर्ष
पक्ष
परिणाम
तराईन का प्रथम युद्ध
1191 ई०
गौरी एवं पृथ्वीराज चौहान
पृथ्वीराज चौहान विजयी
तराईन का द्वितीय युद्ध
1192 ई०
गौरी एवं पृथ्वीराज चौहान
गौरी विजयी
चन्दावर का युद्ध
1194 ई०
गौरी एवं जयचन्द
गौरी विजयी

> मुहम्मद गौरी भारत के विजित प्रदेशों पर शासन का भार अपने गुलाम सेनापत्तियों को सौंपते हुए गजनी लौट गया।
> मुहम्मद गौरी की हत्या 15 मार्च, 1206 ई० को कर दी गई।

No comments:

Post a Comment