Monday 6 April 2020

भारत का इतिहास :- पुरातत्त्व संबंधी साक्ष्य से मिलनेवाली जानकारी और प्रागैतिहासिक काल

पुरातत्त्व संबंधी साक्ष्य से मिलनेवाली जानकारी

> 1400 ई० पू० के अभिलेख 'बोगाज-कोई' (एशिया माइनर) से वैदिक देवता मित्र, वरुण, इन्द्र और नासत्य (अश्विनी कुमार) के नाम मिलते हैं।
> मध्य भारत में भागवत धर्म विकसित होने का प्रमाण यवन राजदूत 'होलियोडोरस वेसनगर (विदिशा) गरुड़ स्तम्भ लेख से प्राप्त होता है।
> सर्वप्रथम 'भारत वर्ष' का जिक्र हाथी गुम्फा अभिलेख में है।
> सर्वप्रथम दुर्भिक्ष का जानकारी देने वाला अभिलेख सौहगौरा अभिलेख है।
> सर्वप्रथम भारत पर होने वाले हूण आक्रमण की जानकारी भीतरी स्तंभ लेख से प्राप्त होती है 
> सती प्रथा का पहला लिखित साक्ष्य एरण अभिलेख (शासक भानू गुप्त) से प्राप्त होती है।
> रेशम बुनकर की श्रेणियों की जानकारी मंदसौर अभिलेख से प्राप्त होती है ।


नो्ट :- अभिलेखों का अध्ययन इपीग्राफी कहलाता है।

> कश्मीरी नवपाषाणिक पुरास्थल बुर्जहोम से गर्तावास (गड्ढा घर) का साक्ष्य मिला है। इनमें उतरने के लिए सीढ़ियाँ होती थी।
> प्राचीनतम सिक्कों को आहुत सिक्के कहा जाता है, इसी को साहित्य में काषार्पण कहा गया है।
> सर्वप्रथम सिक्कों पर लेख लिखने का कार्य यवन शासकों ने किया।
> समुद्रगुप्त की वीणा बजाती हुई मुद्रा वाले सिक्के से उसके संगीत प्रेमी होने का प्रमाण मिलता है।
> अरिकमेडू (पुदुचेरी के निकट) से रोमन सिक्के प्राप्त हुए हैं।

2. प्रागैतिहासिक काल


> जिस काल में मनुष्य ने घटनाओं का कोई लिखित विवरण उद्धृत नहीं किया, उसे 'प्रागैतिहासिक काल' कहते हैं। मानव विकास के उस काल को इतिहास कहा जाता है, जिसका विवरण लिखित रूप में उपलब्ध है।
> 'आद्य ऐतिहासिक काल' उस काल को कहते हैं, जिस काल में लेखनकला के प्रचलन के बाद उपलब्ध लेख पढ़े नहीं जा सके हैं।
> 'ज्ञानी मानव' (होमो सैपियस) का प्रवेश इस धरती पर आज से लगभग तीस या चालीस हजार वर्ष पूर्व हुआ।
> पूर्व -पाषाण युग' के मानव की जीविका का मुख्य आधार था - शिकार ।
> आग का आविष्कार पुरा-पाषाणकाल में एवं पहिल में हुई तथा उसने सबसे पहले कुत्ता को पालतू बनाया।
> मनुष्य ने सर्वप्रथम ताँबा धातु का प्रयोग किया तथा उसके द्वारा बनाया जानेवाला प्रथम औजार कुल्हाड़ी (प्राप्ति स्थल-अतिरम्पक्कम) था।ए का नव-पाषाणकाल में हुआ।
> मनुष्य में स्थायी निवास की प्रवृत्ति नव-पाषाणका
> कृषि का आविष्कार नव-पाषाणकाल में हुआ प्रागैतिहासिक अन्न उत्पादक स्थल मेहरगढ़ पश्चिमी ब्लुचिस्तान में अवस्थित है कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसल गेहूँ एवं जौ थी।
> पल्लावरम् नामक स्थान पर प्रथम भारतीय पुरापाषण कलाकृति की खोज हुई थी।
> भारत में पूर्व प्रस्तर युग के अधिकांश औजार स्फटिक (पत्थर) के बने थे ?
> भारत का सबसे प्राचीन नगर मोहनजोदड़ो था, सिंधी भाषा में जिसका अर्थ है मृतकों का टीला।

No comments:

Post a Comment